फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शासन को भेजेंगे सड़े आलू बीज की रिपोर्ट, मिलेगी क्षतिपूर्ति

Fri, 18 Oct 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। किसानों को आलू के सड़े बीज देने के मामले में जिला उद्यान विभाग की ओर से तैयार रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उसी के आधार पर किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी। यही नहीं, किसानों को 500 रुपये प्रति क्विंटल अनुदान भी दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


जिला उद्यान विभाग की ओर से सोमवार को अमहट स्थित राजकीय अलंकृत उद्यान में आलू का फाउंडेशन बीज वितरण किया गया था। कई किसानों को 50 किलो की बोरी में 30 से 35 किलो आलू का बीज सड़ा मिला था। मोतिगरपुर के हांसापुर निवासी किसान कपिलदेव सिंह और गोरसरा निवासी अजय वर्मा की डीएम से शिकायत के बाद बुधवार को उद्यान निरीक्षक विजय सिंह आलू बीज की जांच करने पहुंचे थे।कपिलदेव सिंह ने बताया कि उद्यान निरीक्षक ने जांच रिपोर्ट में 25 से 30 प्रतिशत आलू बीज सड़ा होने की पुष्टि की है।

जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि सभी ब्लॉक प्रभारियों को निर्देशित किया है कि आलू बीज की खरीदारी करने वाले प्रभावित किसानों से एक प्रार्थनापत्र ले लें। सभी शिकायतों की एक सामूहिक रिपोर्ट तैयार कर निदेशालय को भेजी जाएगी। अनुमोदित होने के बाद किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी। बजट की स्वीकृति मिलने के बाद बीज पर मिलने वाली सब्सिडी भी किसानों दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें