फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पत्नी के प्रेमी को लाठी से पीटकर मार डाला, पत्नी को भी किया अधमरा

विज्ञापन
बंधुआकला के बबुरी गांव में रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : बंधुआकला के बबुरी गांव में रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
अलीगंज। बंधुआकला के बबुरी निवासी रमेश ने पड़ोस के विशाल (18) की मंगलवार रात अपने घर में लाठी से जमकर पिटाई कर दी। बीचबचाव पर अपरी पत्नी को भी लाठी से पीटा। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि विशाल व रमेश के घर अगल-बगल स्थित हैं। विशाल का रमेश के घर आना-जाना था। मंगलवार शाम रमेश कहीं निमंत्रण में गया था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। इसी बीच विशाल उसके घर पहुंच गया। रमेश निमंत्रण से घर लौटा तो उसने पत्नी के साथ विशाल को देखकर आक्रोशित हो गया। उसने लाठी से विशाल पर हमला कर दिया। हमले में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पर आरोपी ने पत्नी को भी लाठी से पीटा। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई लाठी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

हत्यारोपी ने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी के बीच नाजायज संबंध होने का आरोप लगाते हुए घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया है। मृतक की मां गीता देवी की तहरीर पर आरोपी के
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें