फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर एसयूवी और बाइक की भिड़ंत में पत्नी की मौत, पति घायल

Sun, 15 Nov 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
हलियापुर कस्बे के निकट घटनास्थल पर घायल को बचाने पहुंचे ग्रामीण। -स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बल्दीराय। अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर हलियापुर कस्बे के निकट शनिवार देर शाम एसयूवी व बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक चला रहे अमेठी के पवारी निवासी शिवकुमार जायसवाल (54) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठी उनकी पत्नी कमलेश (52) की मौत हो गई। पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हलियापुर कस्बे के पास स्थित ढाबा के सामने दुर्घटना शनिवार शाम पांच बजे हुई है। अमेठी जिले के पवारी निवासी शिवकुमार जायसवाल शनिवार देर शाम बाइक से अपनी पत्नी कमलेश के साथ रिश्तेदार हलियापुर निवासी मनोज जायसवाल के घर जाने के लिए निकले थे। शिवकुमार ने हेलमेट नहीं पहना था। हलियापुर कस्बे के पास एक ढाबा के पास अचानक से उनकी बाइक दूसरी तरफ से जा रही तेज रफ्तार एसयूवी से टकरा गई। दुर्घटना में शिव कुमार और उनकी पत्नी कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को एंबुलेंस से अयोध्या के कुमारगंज अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सक ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। हलियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एसयूवी और क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें