गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर कटका बाजार के पास बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार दंपती ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। अमेठी के पीपरपुर थाने के महमदपुर निवासी इलियास अपनी पत्नी नूरजहां (42) के साथ कटका स्थित एक मजार पर आए थे। करीब चार बजे वे लौट रहे थे।
रास्ते में गोसाईगंज के कटका बाजार में पीछे से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में नूरजहां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलियास को मामूली चोटें आईं। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। (संवाद)