फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: काटते समय ही नहीं... खरीदते समय भी आंसू निकाल रहा प्याज, नासिक से आवक हुई कम, 60 रुपये पहुंचा थोक दाम

Thu, 07 Nov 2024 07:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

प्याज के महंगे दाम काटते समय ही नहीं, खरीदते समय भी आंसू निकाल रहे हैं। नासिक से आवक कम होने के कारण थोक दाम 60 रुपये तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
मंडी में बिकने के लिए रखा प्याज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में इन दिनों प्याज के दाम लोगों को रुला रहे हैं। मंडी में प्याज के थोक दाम 50-60 रुपये तक हैं। बढ़े दामों ने लोगों की आखों से पानी निकाल दिया है। मंडी में एक आढ़ती ने बताया कि नासिक में एक महीने पहले बारिश हो गई है। इससे प्याज सड़ने लगी। 

विज्ञापन


बताया कि अधिकांश प्याज के सड़ने की वजह से आवक कम हो गई है। इसी वजह से प्याज का दाम बढ़ गया है। हालांकि सरकारी वेबसाइट पर प्याज का दाम 39-40 रुपये ही शो कर रहा है। प्याज की आवक कम होने से दाम ने छलांग लगा दी है। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: गरीब बच्चों के लिए स्कूलों में प्रवेश का मौका, इस तरह कर सकते हैं अप्लाई; पढ़ें पूरी जानकारी

महाराष्ट्र मंडी में भी प्याज की आवक कम है

मंडी के व्यापारी भी 50 से 60 रुपये प्रति किलो के भाव से प्याज बेचने को मजबूर हैं। थोक प्याज विक्रेता नदीम खान ने बताया कि वह सबसे अधिक प्याज बेचते थे, पर अब उन्होंने प्याज बेचना बंद कर दिया है। महाराष्ट्र जैसी मंडी में प्याज की आवक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें