फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 15 मार्च से 41 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं की खरीद

Fri, 09 Feb 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। इस बार जिले के 41 क्रय केंद्रों पर 15 मार्च से गेहूं की खरीदी शुरू होगी। पिछले साल की तुलना में गेहूं के न्यूनतम समर्थन में प्रदेश सरकार ने 150 रुपये का इजाफा किया है। 15 जून तक जिले के किसान क्रय केेंद्रों पर गेहूं का विक्रय कर सकेंगे।
विज्ञापन


जिले में गेहूं की खरीद के लिए खाद्य निगम के 23, पीएसीएफ के 14, एफसीआई के तीन व मंडी परिषद का एक क्रय केंद्र बनाया गया है। अभी तक गेहूं बेचने के लिए 352 किसानों ने पंजीयन कराया है। गेहूं के न्यूनतम समर्थन में वृद्धि के चलते ज्यादा किसानों के पंजीयन की उम्मीद है।

पिछले साल 2125 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद हुई थी। सरकार ने समर्थन मूल्य में 150 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस बार 2275 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद होगी। डीएफएमओ संजय पांडेय ने बताया कि गेहूं खरीद की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए क्रय केंद्रों का निर्धारण हो चुका है। किसान समय पर अपना पंजीयन करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें