सुल्तानपुर। सात दिनों के सन्नाटे के बाद आठवें दिन तीन क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की शुरुआत हुई। जिले में शनिवार को जयसिंहपुर, दोस्तपुर और अखंडनगर के क्रय केंद्रों पर खरीद की गई। ज्यादातर क्रय केंद्रों पर सन्नाटे जैसा ही माहौल रहा।
जिले में खाद्य एवं विपणन विभाग की ओर से 58 क्रय केंद्र खोले गए हैं। शासन की ओर से गेहूं खरीद के लिए 2125 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। दोस्तपुर में पांच क्रय केंद्र खुले हैं। इनमें से सिर्फ एक केंद्र पर ही गेहूं की खरीद हो सकी।
पीसीएफ गोदाम प्रभारी शिव बालक यादव ने बताया कि 80 क्विंटल गेहूं की खरीदारी हुई है। इसी तरह दोस्तपुर और अखंडनगर में भी किसानों का गेहूं खरीदा गया। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा ने बताया कि शनिवार को तीन केंद्रों पर गेहूं की खरीद की गई है।