फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कोटा-पटना समेत तीन ट्रेनों का रूट बदला

Sat, 08 Apr 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ रेल मंडल के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद रेलखंड के उपरेलखंड पर नॉन इंटरलाकिंग का काम हो रहा है। इसे लेकर उस रूट की कोटा-पटना, फरक्का समेत तीन ट्रेनों का शनिवार को रूट डायवर्जन किया गया। ये ट्रेनें लखनऊ-सुल्तानपुर वाया वाराणसी के लिए रवाना की गईं।
विज्ञापन




शनिवार को अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद रेलखंड पर ट्रैक दोहरीकरण का काम किया गया। इसे लेकर अयोध्या वाया वाराणसी के रास्ते माल्दाटाउन तक जाने वाली फरक्का डाउन, कोटा-पटना डाउन व अमृतसर-न्यू तिनसुकिया डाउन एक्सप्रेस को लखनऊ से वाया सुल्तानपुर के रास्ते वाराणसी के लिए रवाना किया गया।



ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। लखनऊ रेल मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि शनिवार को अयोध्या-अकबरपुर-जफराबाद रेलखंड पर नान इंटरलाकिंग का काम पूरा होने के बाद फाइनल टेस्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें