फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लक्ष्य से 17 फीसदी अधिक हुई गेहूं खरीद

Mon, 15 Jun 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में इस वर्ष गेहूं खरीद ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 109 सरकारी क्रय केंद्रों पर 30 मार्च से शुरू हुई खरीद का सोमवार को अंतिम दिन रहा। विभागीय आंकड़ों के अनुसार शनिवार तक जिले में करीब 2.28 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी थी, जो निर्धारित लक्ष्य से 17 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन


जिले में धान खरीद समाप्त होने के बाद से ही प्रशासन ने गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू कर दी थीं। इस बार 1.95 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष अब तक 117 प्रतिशत खरीद पूरी कर ली गई है। इस दौरान जिले के 5,121 किसानों ने अपना गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचा।

इस बार शासन ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था, जो पिछले वर्ष के 2,425 रुपये प्रति क्विंटल की तुलना में 160 रुपये अधिक रहा। बढ़े हुए एमएसपी और बेहतर व्यवस्थाओं के चलते किसानों ने बड़ी संख्या में सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचा।
विज्ञापन


रविवार को अवकाश होने के कारण सभी क्रय केंद्र बंद रहे, जबकि सोमवार को अंतिम दिन की खरीद का आंकड़ा पोर्टल पर अपडेट नहीं हो सका। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को अंतिम आंकड़े जारी किए जाएंगे, जिससे खरीद का कुल ग्राफ और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन



-
निर्धारित लक्ष्य हुआ पूरा
इस बार जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक गेहूं की खरीद की गई है।
-संजय कुमार पांडेय, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें