फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मौसम साफ होने पर गेहूं की कटाई-मड़ाई शुरू

Tue, 15 Apr 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
खेत में कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई-मड़ाई करवाता किसान।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। करीब चार दिन बाद सोमवार सुबह आसमान साफ होने से धूप खिली, तो किसानों ने गेहूं की कटाई और मढ़ाई का काम तेज कर दिया। छोटे किसान हंसिया से, मध्यमवर्गीय और बड़े काश्तकार मजदूर नहीं मिलने की वजह से कंबाइन मशीन के जरिए गेहूं की कटाई-मड़ाई करवा रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग की ओर से फिर से बारिश का अलर्ट जारी होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

किसान मौसम के मिजाज से इस तरह डर गए हैं कि कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। जिन किसानों को कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं, वह अपने परिवारों के साथ इसमें जुट गए हैं। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक करीब 45 फीसदी गेहूं की कटाई का कार्य पूरा हो गया है। किसानों के अनुसार यदि मौसम का साथ रहा तो 15 दिन के अंदर कटाई का काम समाप्त हो जाएगा। इस बीच यदि तेज धूप और पछुआ हवा चली तो सिर्फ 20 से 25 दिनों में ही गेहूं की कटाई व मड़ाई दोनों काम पूरे हो जाएंगे।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 34.0 और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दक्षिणी-पूर्वी हवा की गति 4.0 किमी प्रति घंटा रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने और कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
विज्ञापन


बेमौसम बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ीं
अनुकूल मौसम के चलते इस बार गेहूं के साथ तिलहन व दलहन की फसलें भी अच्छी हुई हैं। किसानों की ओर से गेहूं की कटाई शुरू करते ही मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवा के साथ बारिश होने लगी थी। रविवार को कुछ जगह तो ओले भी गिरे। इससे कटाई का कार्य रुक गया था। बारिश से कुछ खेतों में पानी भर गया था। अब धूप होते ही काटी गई फसल को सुखाने का काम तेजी से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें