फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अमृत भारत एक्सप्रेस का सुल्तानपुर स्टेशन पहुंचने पर स्वागत

Tue, 28 Apr 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाते जनप्रतिनि​ध
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक के लिए चलने वाली साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का सुल्तानपुर स्टेशन पहुंचने पर स्वागत किया गया। लखनऊ से आए वरिष्ठ रेल अधिकारी ओपी तिवारी ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वंदे भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर बनाया गया है। उन्होंने कोच की संरचना के बारे में बताया कि ट्रेन में आठ स्लीपर व 11 सामान्य श्रेणी के कोच हैं। कम किराये में लोगों को आसानी से सफर करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

ट्रेन के पहुंचने पर स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, रेलवे के एसीएम कृष्णकांत यादव, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना, ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राजकुमार, लखनऊ के इंस्पेक्टर प्रांजल कुमार, सीआईटी रईस अहमद, जीआरपी थानाध्यक्ष भोलाशंकर, पंकज दुबे, केशव गुप्ता, विवेक त्रिपाठी, दिनेश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें