फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की बेरुखी से बढ़ी किसानों की चिंता

विज्ञापन
कूरेभार के नेवढ़िया गांव में धान की रोपाई करने में जुटे किसान। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम की बेरुखी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश नहीं होने से धान की रोपाई का कार्य थम सा गया है। गाढ़ी कमाई से धान की नर्सरी तैयार होने के बाद भी किसान रोपाई नहीं करा पा रहे हैं। कुछ किसान निजी नलकूप के सहारे किसी तरह से रोपाई करा रहे हैं। तेज धूप होने से खेती से नमी गायब हो जाने के कारण खरीफ की अन्य फसलों की बोआई का कार्य भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जिले में सप्ताह भर पूर्व कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई थी। कुछ जगहों पर तेज बारिश होने से खेतों में नमी बढ़ गई है। नमी बढ़ने से किसानों ने खरीफ की फसलों की बोआई शुरू कर दी। कई जगहों पर किसानों ने पशुओं के हरे चारे के लिए चरी की बोआई करा दी थी। इसके अलावा किसान और बारिश हो जाने पर अरहर, उड़द, मक्का, बाजरा, तिल समेत अन्य फसलों की बोआई कराने की तैयारी में थे। सप्ताह भर से जिले में तेज धूप के साथ ही भीषण गर्मी हो रही है। इससे खेतों से नमी गायब हो गई है। इससे किसान खरीफ फसलों की बोआई नहीं करा पा रहे हैं। बारिश नहीं होने से धान की रोपाई थम सी गई है। खेतों में नर्सरी तैयार हो जाने के बाद भी धान की रोपाई संभव नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें