फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप ने दिलाई ठंड से राहत

विज्ञापन
सोमवार को दोपहर धूप निकलने से सर्दी कम रही। सड़क से लेकर बाजारों तक में चहल-पहल रही। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम में परिवर्तन से न्यूनतम तापमान फिर नीचे चला गया है। पछुआ हवा के बीच न्यूनतम पारा गिरने से रात की सर्दी में इजाफा हो गया है। जिले में गलन भरी ठंड शुरू हो गई है। हालांकि सोमवार सुबह से हुई तेज धूप से दिन के ठंड में राहत मिल गई है। लोग घरों व कार्यालयों के बाहर दिन में धूप सेंकते रहे। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 2.8 किमी. प्रति घंटा रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में सुबह कोहरा छाए रहने व आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें