फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से पारा गिरा, खुशगवार हुआ मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी होने से मौसम खुशनुमा हो गया। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम के बदले रुख से सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। इस दौरान बूंदाबांदी शुरू हो जाने से मौसम खुशनुमा हो गया। दिन भर आसमान में बादलों ने डेरा डाले रखा और धूप नहीं निकली। बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आ गई है।
तापमान गिरने से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें