सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार को दोपहर बाद बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया है। शाम तक रुक-रुककर हुई बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। उधर, बारिश से हुए जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
शहर के पयागीपुर चौराहा, दरियापुर मोहल्ला समेत कई जगहों पर बारिश का पानी इकट्ठा हो गया है। इससे लोग आने-जाने में परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मध्यम बादल छाए रहने व हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 95-81 फीसदी रही। उत्तरी-पछुवा हवा की गति 2.2 किमी/घंटे रही।