फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: उत्तरगांव रेलवे अंडरपास में जलभराव से 30 गांवों का संपर्क ठप

Fri, 24 Jul 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
उत्तरगांव के अंडरपास में भरा बारिश का पानी। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
बंधुआकला। लखनऊ-सुल्तानपुर रेलखंड पर शिवनगर स्टेशन के पूर्व तरफ उत्तरगांव स्थित एलएचएस-91 रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। बरसात के दौरान यह अंडरपास पूरी तरह पानी से भर जाता है। जिससे करीब 20 से 30 गांवों का संपर्क कुड़वार ब्लॉक मुख्यालय और अलीगंज बाजार से कट जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रेल मंत्री और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की मांग की है। उनका कहना है कि जलभराव से स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। बाजार और ब्लॉक मुख्यालय आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। मजबूरी में कई लोग रेलवे ट्रैक पार करते हैं, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, पहले भी ट्रैक पार करते समय दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। हर वर्ष बरसात में यही स्थिति उत्पन्न होती है लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
विधायक का आश्वासन
इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने कहा कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने रेलवे के उच्च अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही। विधायक ने जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें