फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज से बर्बाद हो  रहा हजारों लीटर पानी

Wed, 15 Mar 2017 10:18 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
पानी की किल्लत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के रिहायशी इलाकों की वाटर सप्लाई लाइनें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इससे पाइपों में लीकेज हो गया है। रोजाना हजारों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो रहा है। लीकेज की वजह से घरों में दूषित जलापूर्ति हो रही है। स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को लेकर पालिका के अधिकारी मुस्तैदी नहीं दिखा पा रहे हैं। 
विज्ञापन


शहर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 25 वार्ड में नगर पालिका की ओर से पेयजलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। इन वार्डों में पानी की सप्लाई के लिए नगर पालिका की ओर से 22 नलकूपों व 10 से अधिक सबमर्सिबल पंपों का संचालन किया जा रहा है।

संसाधन के अलावा वाटर सप्लाई लाइनों की दशा में पालिका की ओर से सुधार नहीं किया गया है। इसका नतीजा है कि शहर में बिछाई गई भूमिगत वाटर सप्लाई पाइपें वर्षों पुरानी होने की वजह से क्षतिग्रस्त होने लगी हैं। हल्का दबाव पड़ते ही पाइपें क्षतिग्रस्त हो जा रही हैं। ऐसे में रोजाना हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। लीकेज की वजह से आस-पास के घरों में दूषित जलापूर्ति हो रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें