फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बिजली कटौती से शहर में पानी की किल्लत

Sat, 17 Jun 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बिजली कटौती को लेकर शहर में त्राहि-त्राहि मच गई है। कई मोहल्लों में पेयजल की दिक्कत शुरू हो गई। इस समस्या को देखते हुए नगर पालिका को मोहल्लों में पानी का टैंकर लगाना पड़ा है। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली को लेकर हायतौबा मची है।
विज्ञापन




शहर के ईदगाह चौराहा, नवीपुर, विनोबापुुरी व शास्त्रीनगर में शुक्रवार की रात बिजली आपूर्ति बेपटरी रही। शास्त्रीनगर में दो ट्रांसफार्मर फुंक गए। इसके साथ ही शहर में ओवरलोडिंग से ट्रिपिंग जारी रही। बिजली के अभाव में ट्यूबवेल न चलने से मोहल्लों में पानी की दिक्कत शुरू हो गई। इस वजह से ईदगाह चौराहा, नवीपुर व लोलेपुर में पानी का टैंकर लगाना पड़ा। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली कटौती से लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। साथ ही सरकार के दावे की हवा निकल गई है।


करीब 40 हजार लोग बिजली को लेकर परेशान रहे। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या बनी हुई है। कुड़वार क्षेत्र में दिन भर लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। दियरा उपकेंद्र के फीडरों पर रातोंदिन बिजली कटौती जारी रही। इसके अलावा बल्दीराय, धनपतगंज, भटमई, धम्मौर, शिवगढ़, चांदा, करौंदीकलां में शनिवार को दिन भर बिजली की समस्या बनी रही।
विज्ञापन



ग्रामीणों के मुताबिक 24 घंटे में कई बार में पांच से छह घंटे बिजली मिल पा रही है। बिजली की ट्रिपिंग से सभी कार्य बाधित हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आटा, तेल मिल व अन्य मशीनें नहीं चल पा रही हैं। इस वजह से गेहूं पिसाई व तेल पेराई का काम ग्रामीणों को महंगी दरों पर कराना पड़ रहा है। बिजली से संचालित नलकूपों से सिंचाई बंद हो गई है। इससे किसानों को महंगे दामों पर सिंचाई करनी पड़ रही है। पावर कार्पोरेशन की ओर से आपूर्ति के किए गए इंतजाम धराशायी हो गए हैं।




पावर कार्पोरेशन ने स्थापित किया कंट्रोल रूम
बिजली कटौती की समस्या को देखते हुए पावर कार्पोरेशन की ओर से दरियापुर स्थित कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। अधीक्षण अभियंता राकेश प्रसाद ने बताया कि कंट्रोल रूम के नंबर 8004922015 पर लोग अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। समस्या व्हाटसएप पर भी बता सकते हैं। कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें