फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बारिश से शहर जलमग्न, घर से निकलना दुश्वार

Sat, 01 Jul 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दो दिन की झमाझम बारिश से शहर जलमग्न हो गया है। कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया। उधर, किसानों के मुरझाए चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। धान की रोपाई में तेजी आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन



शनिवार को हुई झमाझम बारिश से शहर के दरियापुर, विवेकनगर, शास्त्रीनगर, निरालानगर, जीएन रोड व एमजीएस रोड समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को घर से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नाले चोक होने की वजह से गंदा पानी सड़कों पर भर गया।


उधर, बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। धान की रोपाई के लिए बैठे किसानों ने शनिवार को भी रोपाई जारी रखी। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम 28.0 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन



आर्द्रता (नमी) 97:78 फीसदी रही। दक्षिणी-पूर्वी हवा की गति 4.6 किलोमीटर दर्ज की गई। वर्षा 17.6 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें