शुक्रवार को हुई बारिश से सड़कों पर कीचड़ फैल गया है। कीचड़ से कई गलियों एवं मार्गों पर लोगों को शनिवार को भी आवागमन में परेशानी हुई। पुलिस लाइंस के पास बन रहे ओवर ब्रिज के पास लोग ज्यादा परेशान रहे। शुक्रवार को हुई बारिश से सड़क की पटरियों पर कीचड़ फैल गया है।
शनिवार को धूप निकलने के बाद भी कीचड़ सूख नहीं सका। नालियां जाम होने से पटरियों पर बारिश के बाद पानी भर गया था। पटरियों का कीचड़ कई जगहों पर सड़कों पर फैला रहा। सर्वाधिक परेशानी पुलिस लाइंस के पास निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास लोगों को झेलनी पड़ी। निर्माणाधीन पिलर के किनारे से लोग कीचड़ के बीच से निकलते रहे।
इस दौरान कुछ साइकिल व मोटरसाइकिल सवार फिसलकर चोटिल भी हुए। यही हाल कई मोहल्लों की गलियों में रहा। गलियों में कीचड़ जमा होने से लोग परेशान रहे।