फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 1044 आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं पहुंचा पानी, बच्चे परेशान

Sat, 14 Nov 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जलजीवन मिशन के तहत चल रहे कार्य में निर्देश के बाद भी अभी तक 1044 आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी नहीं पहुंचा है। इससे लाभार्थियों व विभागीय लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह को 54 आंगनबाड़ी केंद्रों के विद्युत कनेक्शन के लिए विभाग को अभी तक आगणन नहीं मिलने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

इस पर सीडीओ ने विद्युत वितरण व जलनिगम पर नाराजगी जताई। दोनों को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जिला पोषण समिति की समीक्षा में सीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत लाभार्थियों के वजन, पोषण ट्रैकर पोर्टल पर फीडिंग की जानकारी ली। लाभार्थियों के फेस कैप्चर व ई-केवाईसी के लिए अवशेष कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
1293 महिलाओं की एएनसी जांच कराकर उन्हें योजना से लाभांवित किया गया है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति 70 प्रतिशत फीसदी मिली। हॉट कुक्ड मील वितरण की भी समीक्षा की गई। आंगनबाड़ी केंद्रों के 13 भवन अपूर्ण व 1044 केंद्रों पर जलापूर्ति नहीं होने की जानकारी मिली। सीडीओ ने बच्चों का नियमित वजन करते हुए कमजोरों का इलाज कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें