फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बनेगा वाटर ब्रेकर, अंडरपास रहेगा सूखा

Fri, 05 Jul 2024 03:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। उतरेटिया-जफराबाद रेलखंड पर अंडरपास में जलभराव की समस्या जल्द ही खत्म होगी। सभी अंडरपास को टिनशेड से कवर किया जाएगा। साथ ही वहां तक पानी न पहुंचने देने के लिए ब्रेकर भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा भूमिगत सीपेज को रोकने के लिए भी प्लास्टर किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अंडरपास में हो रहे जलभराव को खत्म करने के लिए टेंडर हुआ है। ठेकेदार इसके लिए बरसात होने के बाद पंपिंग सेट से रोजाना पानी निकलवाते हैं। इसकी जीपीएस टैगिंग की फोटो भी मॉनिटरिंग के लिए मंगाई जाती है। अंडरपास में जलभराव न होने पाए, इसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाती है।

अंडरपास से आवागमन सुगम करने के लिए प्लान तैयार किया गया है। अगले साल बारिश से पहले सभी अंडरपास को टिनशेड से ढंकने का प्लान तैयार किया गया है। ऊंचाई से अंडरपास के ढलान तक पानी न पहुंचे, इसके लिए वाटर ब्रेकर बनाए जाएंगे। अगल-बगल के सभी जॉइंट को अच्छी तरह से बंद किया जाएगा ताकि कहीं से भी पानी न पहुंच सके। अभी सभी अंडरपास कांस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट के पास ही हैं, उन्हें हैंडओवर नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें