कादीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने दो महीने से लंबित मानदेय और कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि न मिलने पर मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को संबोधित एक ज्ञापन बुधवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसआर यादव को दिया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि उन्हें पिछले दो महीनों से उनका मानदेय और प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। संगठन ने चार मई को भी इस संबंध में पत्र प्रेषित कर तत्काल भुगतान की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विभागीय नियमों के अनुसार, प्रत्येक माह की 10 तारीख तक भुगतान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
इन नियमों का पालन न होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान नहीं किया गया, तो वे 21 मई से ऑनलाइन कार्य बंद करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में अंशिका वर्मा, रिंकल, सौम्या, इंद्रावती आदि शामिल रहे।