फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राजस्व टीम पर हमले का इनामी बदमाश मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमिलिया कला में दो नवंबर को अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी कामरान खान को शनिवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। अमहट हवाई पट्टी तिराहे के पास पुलिस टीम को देख भाग रहे आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी। घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। उसके पास से पुलिस को एक असलहा व दो कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दो नवंबर की रात करीब 11 बजे अमिलिया कला गांव में अवैध खनन रोकने पहुंची राजस्व टीम पर गोलू सिंह, संदीप सिंह, कामरान और उनके अन्य साथियों ने हमला कर दिया था। कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी कामरान की तलाश पुलिस कर रही थी। पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र अपनी टीम के साथ शनिवार देर रात अमहट चौराहे पर मौजूद थे। तभी पता चला कि कामरान हवाई पट्टी तिराहे पर खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस के रोकने पर उसने असलहे से फायर कर दिया। गोली उपनिरीक्षक बब्लू कुमार के बाएं कंधे के पास से निकल गई। आरोपी ने दोबारा फायर करने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। पकड़ा गया आरोपी कामरान खान कोतवाली नगर के पांचोपीरन का निवासी है। मौके से फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश काफी दिनों से पुलिस कर रही थी, उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



आरोपी का है आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी कामरान खान का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ कोतवाली नगर में वर्ष 2021 व 2024 में जानलेवा हमले सहित अन्य आरोपों में पहले से गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।


छह आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी
सुल्तानपुर। अमिलिया कला में दो नवंबर की रात खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह यादव और लेखपाल पर हमले के मामले में पुलिस ने चार नवंबर को दो स्थानों पर मुठभेड़ के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें तीन आरोपियों के पैर में गोली लगी थी। कोतवाली नगर पुलिस की खैंचिला के पास मुठभेड़ में अमिलिया कला निवासी राहुल सिंह के बाएं पैर में गोली लगी थी। मौके से बंधुआकला के प्रतापपुर निवासी नौशाद और करौंदीकला के रवनिया निवासी मनोज सिंह को गिरफ्तार किया गया था। उसी दिन, अखंडनगर के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर कुंदा भैरोपुर गांव के पास मुठभेड़ में अमिलिया कला निवासी संदीप सिंह के बाएं और गोसाईगंज के महमूदपुर निवासी प्रशांत सिंह के दाएं पैर में गोली थी। सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है। इस प्रकरण में एक और आरोपी अयोध्या जिले के खानपुर, कुचेरा बाजार, मिल्कीपुर निवासी अवनीश सिंह राणा को कोतवाली पुलिस ने आठ नवंबर को टेंढ़ुई मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें