फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप पर स्नान कर रही महिला पर ढही कच्चे मकान की दीवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भवानीगढ़ गांव में शनिवार सुबह हैंडपंप पर स्नान कर रही एक महिला पर दीवार ढह गई। चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र जामों के भवानीगढ़ गांव निवासिनी राजपती देवी (55) पत्नी राम खेलावन गुप्ता शनिवार सुबह अपने कच्चे मकान के पास लगे हैंडपंप के पास स्नान कर रही थीं। तभी अचानक मकान की दीवार भर-भराकर राजपती पर ढह गई। राजपती दीवार के मलबे में दब गईं।
परिवारीजनों के शोर मचाने पर गांव के लोग वहां पहुंचे और मलबा हघटाकर राजपती को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ ही राजस्व कर्मियों को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। राजपती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
एसडीएम गौरीगंज अमित कुमार ने बताया कि कच्चे मकान की दीवार ढहने से राजपती की मौत हुई है। राजस्व कर्मियों ने रिपोर्ट सौंपी है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें