फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बारिश से कच्ची दीवार ढही, पति-पत्नी घायल

Sat, 01 Jul 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जयसिंहपुर के सिसौड़ा गांव में बारिश के दौरान गिरी दीवार। -संवाद
विज्ञापन
सेमरीबाजार (सुल्तानपुर)। स्थानीय कस्बे से सटे सिसौड़ा भोजा का पुरवा गांव में शुक्रवार रात तेज बारिश से कच्चे मकान की दीवार भरभराकर ढह गई। पास में सो रहे दंपती व उनका पुत्र मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बेटा बाल-बाल बच गया। घायलों को बिरसिंहपुर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



सेमरीबाजार कस्बे से सटे सिसौड़ा भोजा का पुरवा निवासी रामनैन (40), उसकी पत्नी माला देवी (38) व बेटा प्रदीप (14) शुक्रवार रात अपने कच्चे घर में तखत पर सो रहे थे। बारिश से देर रात करीब 11 बजे मकान की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। तीनों मलबे के नीचे दब गए।


दीवार गिरने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से तीनों को मलबे से बाहर निकाला। रामनैन व माला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि प्रदीप को मामूली चोट आई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों को बिरसिंहपुर अस्पताल में भर्ती कराया। माला देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। शनिवार सुबह घटना की सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल सेतुराम ने नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट जयसिंहपुर तहसील प्रशासन को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें