फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान ढहने से मासूम बच्चे सहित मां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। मलिकपुर नोनरा के झगरिया गांव में बुधवार की शाम एक कच्चा मकान ढह गया। मकान के मलबे में मासूम बच्चे के साथ उसकी मां दब गई। चीख-पुकार के बाद पहुंचे लोगों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में मां और बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर नोनरा के झगरिया गांव निवासी नासिर का कच्चा मकान है। बुधवार शाम नासिर का कच्चा मकान गिर गया। मकान के मलबे में नासिर की पत्नी जेहरूल निशा (28) और तीन वर्षीय बेटा सुल्तान दब गए। चीख-पुकार के बाद पहुंचे लोगों ने मलबा हटाकर जेहरूल और सुल्तान को बाहर निकाला। परिवारीजन दोनों को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मकान ढहा, बाल-बाल बचे लोग
सुल्तानपुर। शहर के नरायनपुर वार्ड में बुधवार की रात बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। शहर के नरायनपुर वार्ड नं.13 निवासी सोनू गुप्ता का कच्चा मकान बुधवार रात बारिश के दौरान ढह गया। हादसे में परिवारीजन बाल-बाल बच गए। मकान के मलबे में दबकर घर का सामान नष्ट हो गया। पीड़ित ने सभासद अरुण सिंह व राजस्व कर्मी को मकान गिरने की सूचना देते हुए सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

छप्पर पर गिरी पड़ोसी की दीवार, एक युवक घायल
भदैंया (सुल्तानपुर)। हनुमानगंज गांव में बुधवार की देर रात पड़ोसी की दीवार बगल में स्थित एक छप्पर के मकान पर ढह गई। इस हादसे में छप्पर के पास सो रहा एक युवक घायल हो गया। परिवारीजनों ने घायल का इलाज कराया।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रामपुर हनुमानगंज निवासी राम कुमार पाल के कच्चे मकान की दीवार बुधवार की रात पड़ोसी दिलीप कुमार यादव के छप्पर के मकान पर ढह गई। दीवार गिरने से दिलीप कुमार मलबे में दब गए। परिवारीजनों मलबा हटाकर उन्हें निकाला। परिवारीजन दिलीप का प्राथमिक उपचार कराकर घर ले आए। पीड़ित ने बताया कि दीवार गिरने से घर का सारा सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें