फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: त्रिस्तरीय पंचायत के सात पदों के लिए आज होगा मतदान

Tue, 06 Aug 2024 03:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के सात पदों के हो रहे उपचुनाव में मतदान के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं। मंगलवार को सुबह सात बजे से चार प्रधान, एक बीडीसी व दो ग्राम पंचायत सदस्य के लिए वोट डाले जाएंगे। मतों की गणना संबंधित विकास खंडों पर आठ अगस्त को होगी।
विज्ञापन



जिले में विभिन्न वजहों से खाली हुए बल्दीराय के अरवल, धनपतगंज के मायंग, कुड़वार के बुकुनपुर और कूरेभार के सिरवारा में प्रधान का उपचुनाव कराया जा रहा है। धनपतगंज के मायंग में क्षेत्र पंचायत सदस्य व बल्दीराय के बीहीनिदूरा और जयसिंहपुर के फतेहपुर संगत पर एक-एक ग्राम पंचायत सदस्य के उपचुनाव में मंगलवार को मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। दोपहर को सभी पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं।


मंगलवार को सुबह सात बजे से सातों जगहों पर मतदान शुरु होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश बाजपेयी ने बताया कि उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्वक कराने के लिए डीएम के निर्देश पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें