फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार कौंसिल की मतदाता सूची में लगेगी फोटो

Tue, 06 Oct 2015 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉटम
विज्ञापन




बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश चुनाव में फर्जी वोटिंग को रोकने के लिए सक्रिय हो गई है। बार कौंसिल ने पंजीकृत वकीलों को ब्यौरा बार एसोसिएशन से तलब किया है। वकीलों को अपनी डिटेल निर्धारित प्रारूप पर फोटो के साथ देनी होगी। वकीलों के विवरण के आधार पर बार कौंसिल फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करेगी। मतदान में फर्जी वोटिंग रोकने के लिए इसी फोटायुक्त वोटर लिस्ट से प्रदेश बार कौंसिल का चुनाव कराया जाएगा।

चुनाव में फर्जी वोटिंग को रोकने के लिए बार कौंसिल ऑफ उप्र ने कवायद शुरू कर दी है। बार कौंसिल ने जिला बार एसोसिएशन और तहसीलों के बार एसोसिएशन में पंजीकृत अधिवक्ताओं का ब्यौरा मांगा है। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष परेश मिश्र ने सभी बार एसोसिएशन अध्यक्ष को भेजे पत्र में अधिवक्ताओं का विवरण देने को कहा है। वकीलों को बार कौंसिल की ओर से निर्धारित प्रारूप पर अपना विवरण और फोटो देना होगा। इसमें अधिवक्ताओं को अपना नाम, पिता का नाम, पंजीकरण संख्या व तिथि, जन्म तिथि समेत अन्य विवरण बार एसोसिएशन में देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अधिवक्ताओं का विवरण बार एसोसिएशन इकट्ठा कर बार कौंसिल ऑफ उप्र को भेजेगा। अधिवक्ताओं के विवरण के आधार पर बार कौंसिल ऑफ उप्र की फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार की जाएगी। वकीलों की इसी फोटोयुक्त मतदाता सूची से बार कौंसिल ऑफ उप्र का आगामी चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें