फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल वोटरों  को किया जागरूक

Sat, 25 Feb 2017 10:19 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
बच्चों ने लगाए नारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शनिवार को नेशनल एजूकेशनल इंस्टीट्यूट इंटर कॉलेज अलीगंज के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने कई गांवों का भ्रमण कर वोटरों से 27 फरवरी को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन



नेशनल एजूकेशनल इंस्टीट्यूट इंटर कॉलेज के प्रबंधक आरिफ खान के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। कॉलेज से निकली रैली ने रायापुर, खड़सा, मनियारी, ऊंचगांव समेत कई गांवों में भ्रमण किया।

‘27 को पहला काम, पहुंचो बूथ करो मतदान, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, घर-घर अलख जगाएंगे, मतदाता जागरूक बनाएंगे, आपके वोट से आएगा बदलाव, समाज सुधरेगा, बूढ़े हों या जवान, सभी करें मतदान, जन-जन की यही पुकार, वोट डालो अबकी बार’ केे नारे लगाते हुए छात्र-छात्राओं ने महिला व पुरुष मतदाताओं से लोकतंत्र की मजबूती के लिए पोलिंग बूथ पहुंच वोट डालने का संदेश दिया। इस मौके पर हाजी महमूद खान, गेजाल खान, राजकुमार गौतम, विजय कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें