फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ग्रामीणों को मिलेगी शुद्ध आबोहवा, कूड़ा व प्लास्टिकमुक्त बनेंगे 14 गांव

Thu, 17 Sep 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मोतिगरपुर के बेलवारी में बोरी टांगने के बाद लोगों को जागरूक करते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ग्रामीणों को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जिले के 14 गांवों को कूड़ा और प्लास्टिकमुक्त बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पंचायतीराज विभाग ने पहले चरण में प्रत्येक विकासखंड से एक गांव का चयन किया है। चयनित गांवों में घर-घर कूड़ा एकत्र करने और उसके निस्तारण की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


पंचायतीराज विभाग की टीम प्रत्येक चयनित गांव के घरों के सामने दो बोरियां लगवा रही है। इनमें एक बोरी में घरेलू कूड़ा और दूसरी में प्लास्टिक कचरा एकत्र किया जाएगा। बोरियां लगाने के दौरान ग्रामीणों को कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विभाग के अनुसार, घरों से एकत्र कूड़ा ठेला और ई-रिक्शा के माध्यम से निस्तारण इकाई तक पहुंचाया जाएगा। सामान्य कचरे का निस्तारण कूड़ा निस्तारण इकाई में, जबकि प्लास्टिक को प्लास्टिक निस्तारण इकाई में भेजा जाएगा। गीले कचरे के निस्तारण के लिए गांवों में गड्ढे बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि चयनित गांवों में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। घरों के पास बोरियां लगाई जा चुकी हैं और ग्रामीण उनमें कूड़ा डालने लगे हैं। चरणबद्ध तरीके से गांवों को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने का काम किया जा रहा है।
चयनित गांव
: अखंडनगर-कनकपुर, बल्दीराय-रामपुर बबुआन, भदैंया-जादीपुर, धनपतगंज-सरैया मझौवा, दोस्तपुर-मुरैनी, दूबेपुर-कटावां, जयसिंहपुर-दौलतपुर, कादीपुर-राईबीगो, करौंदीकला-अमरेमउ, कूरेभार-कूरेभार, कुड़वार-इसरौली, लंभुआ-जमखुरी, मोतिगरपुर-बेलवारी और पीपी कमैचा-पूनी भीमपट्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें