फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप से बकरी चुराने पहुंचे चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पानबाबा के पास घर के सामने बंधी बकरी खोलकर जीप पर लाद रहे चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। ग्रामीणों से घिरता देख चोर जीप से भाग निकले। इस बीच जीप सड़क किनारे बने शौचालय से टकराकर पलट गई। ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

करौंदीकलां थाना क्षेत्र के पानबाबा से समोधपुर मार्ग पर सर्वजीत शर्मा का मकान है। पिछले रविवार की रात पहुंचे चोर घर के सामने बंधी बकरी खोलकर जीप पर लादने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने बकरी की आवाज सुनकर जाग गए और वहां पहुंच गए।
ग्रामीणों को देखते ही चोर जीप पर बैठकर भागने लगे। ग्रामीणों ने गुहार लगा दी। इस बीच चोरों की जीप अनियंत्रित होकर शौचालय से टकराकर पलट गई। ग्रामीण मौके पर लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन

अंधेरे का फायदा उठाकर दो चोर फरार हो गए जबकि दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। इस बाबत एसओ चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस आरोेपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही बड़े गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें