फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। बल्दीराय थाना क्षेत्र के दखिनगांव से गुजरी शारदा सहायक खंड-16 की नहर में ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ देखा। ग्रामीणों की मानें तो यह मगरमच्छ मिझूटी पुल के आस-पास ही रहता है।
विज्ञापन

मगरमच्छ के निकलने से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की सुबह मगरमच्छ पानी से निकलकर नहर की पटरी पर आ गया। उसे देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह फिर से पानी में चला गया। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में मगरमच्छ की फोटो भी खींच ली। इस बाबत वन विभाग के रेंजर प्रभारी बृजेश ने कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वहीं, क्षेत्रीय वनाधिकारी अमरजीत मिश्र ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन कर्मियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें