फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ग्रामीणों ने जंगली सूअर को पीटकर मार डाला

Mon, 21 Sep 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 जयसिंहपुर के परसौहा गांव के पास जंगली सूअर को पीटते ग्रामीण। स्रोत-
विज्ञापन
जयसिंहपुर। परसौहा गांव में रविवार दोपहर में ग्रामीणों ने सड़क किनारे सरपत में छिपे जंगली सूअर को घेरकर लाठी-डंडों और बल्लम से पीट दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। सूअर की मौत होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पशु चिकित्सकों से शव का पोस्टमार्टम कराया। वन विभाग का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जंगली सूअर के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को कल्याणपुर निवासी किसान उदयराज पाल की जंगली सूअर के हमले में घायल होने के बाद मौत हो गई थी। हमले में विवेक पाल, प्रिंस गुप्ता, राममिलन, रामचेत और उदयपुर निवासी राजेंद्र व अन्य कुछ लोग भी घायल हुए थे। पूरी रात ग्रामीण व वन विभाग के कर्मचारी जंगली सूअर को खोजने में लगे रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। रविवार दोपहर करीब 12 बजे कुछ ग्रामीण झुंड बनाकर परसौहा गांव की सड़क के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच उन्हें सड़क के किनारे सरपत में हलचल दिखाई दी।
जंगली सूअर होने की आशंका पर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने चारों तरफ से जंगली सूअर को घेर लिया। जैसे ही सूअर सरपत से बाहर निकला उसी समय ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और बल्लम से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद सूअर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटनास्थल पहुंचे डीएफओ अमित सिंह ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। ग्रामीणों के हमले में उसी सूअर की मौत हुई है, जिसने लोगों पर हमला किया था। कुछ लोगों ने उसकी पहचान भी की है। फिलहाल मथुरा से आए पशु चिकित्सकों की टीम ने उसके शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में पता चला कि वह जंगली प्रजाति का सूअर है। विभागीय स्तर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें