फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सऊदी गए व्यक्ति का वीडियो वायरल

Thu, 26 Jun 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हलियापुर के गौहनिया गांव निवासी उमेश तिवारी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उमेश बोलते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में आरोप लगाया है कि सात जून को दुबई के दम्माम शहर में नौकरी के लिए उन्हें भेजा गया। वहां पहुंचने पर उनसे मानक के विपरीत काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन

वीडियो में उन्होंने बंधक बनाकर प्रताड़ित व मारपीट का आरोप लगाया है। उनको खाने का पैसा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने भारत सरकार के नाम वीडियो जारी कर मदद की मांग की है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। परिजनों की मांग पर अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने उन्हें भारत बुलाने का आश्वासन दिया है। हलियापुर थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें