फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी की शिकार मासूम की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एक हफ्ते से जिला महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही दरिंदगी की शिकार मासूम की हालत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। चिकित्सक ने मासूम बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के एक बाजार की रहने वाली सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पिछले बुधवार की शाम करीब छह बजे नकाबपोश ने दुष्कर्म किया था। पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पांच घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में भर्ती मासूम की हालत अचानक बिगड़ गई। चिकित्सक ने बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ऊर्मिला चौधरी ने बताया कि बच्ची की हालत नाजुक होने पर उसे मंगलवार को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के एक बाजार में बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले किशोर के परिवारीजन पीड़ित परिवार को मुकदमे में समझौता करने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने बच्ची के चाचा की तहरीर पर धमकी देने के मामले में तौफीक अहमद, रोशन, शकील, शेबू, सईद व मुश्ताक अहमद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
घटना को लेकर संबंधित बाजार में तनाव कायम है। बाजार में पुलिस तैनात की गई है। फिलहाल थानाध्यक्ष कुड़वार अरविंद पांडेय ने स्थिति सामान्य होने का दावा किया है।
डीएम सी. इंदुमती, एसपी शिवहरी मीणा, एएसपी ग्रामीण शिवराज, सीओ सिटी सतीश चंद्र शुक्ल घटना पर नजर रखे हुए हैं। प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों के अनुसार घटना में शामिल आरोपी को पुलिस ने पांच घंटे में गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित परिवार को मुकदमे में समझौता करने की धमकी देने के मामले में भी छह के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें