फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: यूपीएससी परीक्षा में 8वीं रैंक हासिल कर विभा ने बढ़ाया मान

Wed, 01 Oct 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
.यूपीएससी परीक्षा में आठवीं रैंक हासिल करने वाली विभा मिश्रा।-स्त्रोत- परिजन
विज्ञापन
तिलोई। यूपीएससी परीक्षा में क्षेत्र के कूरा के नरायनपुर गांव की विभा मिश्रा को आल इंडिया 8वी रैंक मिली। परीक्षा परिणाम आने के बाद घर से लेकर गांव में जश्न का माहौल है। फिलहाल विभा मिश्रा लखनऊ में तैयारी कर रही थीं।
विज्ञापन



उन्होंने फोन पर बताया कि पिता कौशल किशोर मिश्रा मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। उनके पिता कौशल किशोर मिश्र पांच भाई हैं। विभा के घर में उनके माता-पिता और एक भाई व दो बहन हैं। दादा रामकिशोर मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। विभा के भाई दीपक मिश्रा (सुरक्षा अधिकारी) का यूपीएससी 2018 बैच में चयन हुआ है। वह प्रयागराज में कार्यरत हैं।


विभा ने हाईस्कूल तक पढ़ाई लखनऊ से की थी। स्नातक-परास्नातक करने के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय चली गईं और वहां से एमएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके साथ साथ वह सिविल सर्विस की तैयारी भी करती रहीं। उन्होंने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि यह मुकाम उन्हें जरूर मिलेगा। इस सफलता पर विभा के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। गांव के लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इसे गांव की उपलब्धि बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें