फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अमेठी में सड़क दुर्घटना में पशु चिकित्सक की मौत

Fri, 23 Oct 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अमेठी के इन्हौना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह स्कूली वैन और बाइक की भिड़ंत में निजी पशु चिकित्सक राकेश कुमार पाल (40) की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे उनके साथी धीरज कुमार (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जगदीशपुर अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब नौ बजे चिलौली के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोतवाली देहात क्षेत्र के पथरा लोहरामऊ निवासी राकेश पाल बाइक चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। स्कूली वैन से भिड़ंत में राकेश को गंभीर चोटें आईं, जबकि पीछे बैठे सूदापुर लोहरामऊ निवासी धीरज भी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने राकेश पाल को मृत घोषित कर दिया। धीरज की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे में पशु चिकित्सक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें