फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर रोगियों को जल्द मिलेगी वेंटीलेटर की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से खरीदे गए छह वेंटीलेटर को जल्द ही गंभीर रोगियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को टेक्नीशियन ने 33 स्टाफ नर्सों को वेंटीलेटर चलाने का प्रशिक्षण गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वेंटीलेटर की व्यवस्था नहीं थी। पूर्व सांसद वरुण गांधी की निधि से जिला अस्पताल में छह वेंटीलेटर खरीदकर लाया गया था। जिला अस्पताल में एनेस्थेटिक के साथ ही कक्ष की कमी थी, लिहाजा वेंटीलेटर अस्पताल में धूल खा रहा था।
सीएमएस डॉ. वीबी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग से एनेस्थेटिक की मांग के साथ ही स्टाफ नर्सों को प्रशिक्षित करने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय में स्टाफ नर्सों को वेंटीलेटर चलाने का प्रशिक्षण देने के लिए टेक्नीशियन नरेंद्र कुमार पहुंचे।
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार ने 33 स्टाफ नर्सों को वेंटीलेटर चलाने के साथ ही उस पर रखे गए मरीजों की देखभाल कैसे की जाती है और उन्हें दवा कैसे दी जाए। इसकी पूरी जानकारी दी। सीएमएस डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि वेंटीलेटर चलाने के लिए एनेस्थेटिक चिकित्सक की जरूरत है।
जब तक एनेस्थेटिक नहीं मिलते वेंटीलेटर को जिला अस्पताल के कुशल चिकित्सकों के साथ ही स्टाफ नर्सों की सहायता से शुरू कर दिया जाएगा। दस दिन में गंभीर रोग के मरीजों को वेंटीलेटर की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें