फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आज से तीन दिन शहर में नहीं घुस पाएंगे वाहन, 11 स्थानों पर मुस्तैद रहेगी पुलिस

विज्ञापन
बस स्टेशन के पास बैरियर लगाकर वाहनों को रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : बस स्टेशन के पास बैरियर लगाकर वाहनों को रोकते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंगलवार से नौ अक्तूबर तक चलने वाले विसर्जन के लिए तीन दिनों तक भारी व मध्यम वाहनों की शहर में नो एंट्री रहेगी। हल्के वाहनों को भी रोका जाएगा, स्थानीय नागरिक परिचय पत्र दिखाकर शहर के अंदर प्रवेश पा सकेंगे। निगरानी के लिए नौ एसडीएम व चार एडीएम तैनात किए गए हैं। 11 प्रमुख स्थानों पर पुलिस पिकेट रहेगी, जो हर आने-जाने वाहनों व व्यक्तियों पर नजर रखेगी। साथ ही 40 सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण कर निगरानी व्यवस्था को संभालेंगे।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा प्रतिमाओं का विसर्जन शहर के सीताकुंड घाट पर गोमती नदी के किनारे बने बड़े गड्ढे में किया जाता है। विसर्जन के पहले दुर्गा प्रतिमाएं शोभायात्रा के जरिये शहर भ्रमण कर लोगों को दर्शन देती हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने बताया कि शोभायात्रा में नौ एसडीएम व चार एडीएम ड्यूटी पर लगाए गए हैं। इसमें एक एडीएम अमेठी से आए हैं, जबकि तीन एडीएम जिले के हैं। नौ एसडीएम में तीन अयोध्या, एक अंबेडकरनगर व एक बाराबंकी जिले से आए हैं। जिले के चार एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है। शोभायात्रा के संबंध में लगाई गई ड्यूटी के संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक हुई। डीएम कुमार हर्ष ने अधिकारियों को अपने कार्यस्थल पर मुस्तैद रखने के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि शोभायात्रा में 40 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक पुलिस अधिकारी को लगाया गया है।
टेढुई से निकलेंगी रोडवेज बसें, हर एंट्री पॉइंट पर रहेगी पुलिस
अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में तीन दिनों के लिए बड़े व मध्यम वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। इसके लिए 11 स्थल निर्धारित किए गए हैं। इनमें अमहट, पयागीपुर, बाईपास पुल के नीचे, बघराजपुर मोड़, भुलकी चौराहा, नकराही मोड़, कमनगढ़ मोड़ (विनोबापुरी मोड़), टाटियानगर, द्वारिकागंज, टेढ़ुई तिराहा व चुनहा तिराहा पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन स्थानों से सभी भारी वाहन व मध्यम/हल्के वाहन, जो शहर से होकर अन्य स्थानों को जाना चाहते हैं, उनके प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें टेढ़ुई मार्ग से ही शहर के अंदर आकर रोडवेज बस अड्डे तक जाएंगी। वहीं, से वापस टेढ़ुई की ओर से गंतव्य को जाएंगी।
विज्ञापन

ऐसे मिलेगा शहर में प्रवेश
एएसपी के मुताबिक ऐसे हल्के वाहन, जिनके स्वामी/चालक का निवास शहर में है, उन्हें मान्य परिचय पत्र/आईडी कार्ड दिखाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। भीड़-भाड़ की स्थिति को देखते हुए शहर क्षेत्र के अंदर ई रिक्शा का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें