फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Tue, 02 Jul 2024 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




कोतवाली देहात थाने के सराय अचल गांव निवासी रामेश्वर सिंह (39) कुछ साल पहले देना बैंक में संविदा पर नौकरी करते थे। रविवार को उनका दोस्त शहर के दरियापुर तिराहा निवासी अनिल गुप्ता (35) सराय अचल गांव गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे रामेश्वर अपने साथी अनिल गुप्ता को बाइक से छोड़ने शहर जा रहा था। तभी सोनबरसा गांव के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने रामेश्वर की बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा अनिल गुप्ता दूर जाकर गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनिल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्रभारी देहात कोतवाल अखिलेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रामेश्वर सिंह की दो बेटी अंजली (17) व लाडो (13) व एक बेटा अर्पित (8) के सिर से पिता का साया उठ गया है। पूरे परिवार में मातम है। पत्नी व अन्य परिजन उनकी मौत से सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें