फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 56 करोड़ रुपये मिलने के बाद भी मजदूरों को मजदूरी नहीं

Tue, 25 Aug 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करौंदीकला। वीबी-जीरामजी योजना के तहत जिले को 56 करोड़ रुपये मिलने के बावजूद करौंदीकला ब्लॉक के मजदूरों को महीनों से मजदूरी नहीं मिली है। करीब 52 लाख रुपये का भुगतान आदेश (एफटीओ) न बनने के कारण लंबित है। भुगतान में देरी से मजदूर परेशान हैं।
विज्ञापन

इसमें अकुशल मजदूरों के 49 लाख 18 हजार रुपये और अर्धकुशल और कुशल मजदूरों के 2.9 लाख रुपये शामिल हैं। योजना के नियमानुसार मजदूरी का भुगतान 15 दिन में होना चाहिए। 21 जुलाई के बाद से इस ब्लॉक में कोई भुगतान आदेश नहीं बन पाया है। जिले के अन्य ब्लॉकों में भुगतान शुरू हो गया है, लेकिन करौंदीकला में यह कार्य ठप है।
बूढ़ापुर के मजदूर कमलाकांत, राकेश और पवन कुमार ने बताया कि महीनों से मजदूरी नहीं मिली है। बौढि़या बालमऊ गांव के राम पियारे और शोभनाथ ने बताया कि दो महीने से मजदूरी नहीं मिली है। उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश सिंह यादव ने बताया कि एसएनए (सिंगल नोडल अकाउंट) पोर्टल पर आईडी पासवर्ड नहीं बनने से अभी तक एफटीओ नहीं बन पाया है। जल्द ही एफटीओ बनवाकर मजदूरों का भुगतान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें