महिला अस्पताल में मंगलवार बूस्टर डोज लेते लोग।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। कोरोना से बचाव के लिए मंगलवार को जिला अस्पताल समेत 14 सीएचसी पर 139 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। महिला अस्पताल में बूस्टर डोज लगवाने पहुंची सुमन मिश्रा ने बताया कि कोरोना की नई लहर से बचने के लिए सभी को बूस्टर डोज लगवानी चाहिए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन राय ने बताया कि 139 लोगों ने मंगलवार को बूस्टर डोज लगवाई है।