करौंदीकलां में वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों को जागरूक करते बच्चे।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। खराब मौसम के बीच शुक्रवार को 160 छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई। करौंदीकलां विकास खंड के आरएलएस कॉन्वेंट स्कूल शहाबुद्दीनपुर में 15 से 18 आयु के लोगों के लिए करौंदीकलां सीएचसी की तरफ से वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। विद्यालय की प्रबंधक प्रभावती सिंह व विद्यालय परिवार की सक्रियता से 160 छात्र-छात्राओं ने वैक्सीन लगवाई। इस दौरान विद्यालय में मौजूद छात्राओं में वैक्सीनेशन को लेकर विशेष उत्साह दिखा।