गोमती नदी के सीताकुंड घाट पर निरीक्षण करते मंत्री एके शर्मा।
सुल्तानपुर। नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा शनिवार को जौनपुर से लखनऊ जाते समय छठ पर्व की तैयारी का निरीक्षण करने गोमती नदी के सीताकुंड घाट पहुंचे। यहां पर उन्होंने घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति व श्रद्धालुओं की सुरक्षा से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज को निर्देश दिया कि घाट पर बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। बिहार चुनाव पर मंत्री ने साफ कहा कि बिहार में बीजेपी की जीत होगी और नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
इसमें कोई शंका नहीं है। वहीं, अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में अखिलेश यादव की ओर से सवाल पर कहा कि जो राम को नहीं मानते, उनकी मान्यताओं को नहीं मानते, पुरातन संस्कार और संस्कृति को नहीं मानते, उनको सवाल उठाने का हक नहीं है। दुर्भाग्य है इस बात को नहीं समझने वाले लोग भारत की राजनीति में हैं, ऐसे में कुछ ही लोग हैं जिन्हें भारत से इटली एक्सपोर्ट कर देना चाहिए।