फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चेकिंग पर बवाल, हाईवे पर ट्रक खड़े कर लगाया जाम

Sat, 15 Aug 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रानीगंज के पास लगी वाहनों की कतार। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
अमहट। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार सुबह चेकिंग को लेकर ट्रक चालकों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। एआरटीओ प्रवर्तन की टीम की चेकिंग के दौरान रुपये लेने के बाद भी चालान किए जाने का आरोप लगा चालकों ने रानीगंज के पास हाईवे पर ट्रक खड़े कर दिए।
विज्ञापन


एक चालक ने पहले अपना ट्रक तिरछा खड़ाकर आवागमन रोक दिया। इसके बाद अन्य ट्रक चालकों ने भी अपने वाहन खड़े कर दिए। जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक घंटे तक आवाजाही प्रभावित होने से वाहनों में बैठीं सवारियां परेशान हो गईं।
ट्रक चालक काजिम ने बताया कि बरेली से सेब लादकर आ रहा था। सुबह 10:15 बजे अमहट के आगे रानीगंज स्थित गोराबारिक पोस्ट ऑफिस के सामने एआरटीओ प्रवर्तन भूपेश गुप्ता टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। चालक के अनुसार, टीम ने ट्रक को ओवरलोड बताते हुए कागजात मांगे। उसने कांटा पर्ची दिखाई। आरोप है कि इसके बावजूद रुपये लिए गए और बिल्टी ले ली गई। बिल्टी वापस मांगने पर सिपाही से विवाद और मारपीट का आरोप लगाते हुए उसने ट्रक हाईवे पर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


अन्य चालकों ने भी रुपये लेने के बावजूद चालान किए जाने का आरोप लगाया और विरोध में अपने ट्रक सड़क पर खड़े कर दिए। हाईवे पर अचानक ट्रकों की कतार लगने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। दोनों ओर कार, बस और दूसरे छोटे-बड़े वाहन फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें