फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर तीमारदारों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के दौरान युवक की मौत पर तीमारदार भड़क गए। तीमारदारों ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए कक्ष में जमकर तोड़फोड़ की। तीमारदारों का उग्र रूप देख कर स्वास्थ्य कर्मियों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

चिकित्सक समेत स्वास्थ्य कर्मी इमरजेंसी कक्ष से बाहर निकल गए। हंगामे के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। इस बीच करीब ढाई घंटे तक इमरजेंसी सेवा ठप रहीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के लाला का पुरवा निवासी गुलजार (35) पुत्र शान मोहम्मद को बुखार के साथ ही सीने में जकड़न की शिकायत थी। बुधवार सुबह सात बजकर 25 मिनट पर परिजन गुलजार को लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे।
विज्ञापन

इमरजेंसी कक्ष में मौजूद ईएमओ डॉ. दीपक मिश्रा ने गुलजार को भर्ती कर उपचार शुरू किया लेकिन थोड़ी देर में गुलजार की मौत हो गई। गुलजार की मौत से तीमारदार भड़क गए। तीमारदारों ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी कक्ष में तोड़फोड़ शुरू कर दी। तीमारदारों को उग्र होते देख स्वास्थ्य कर्मियों में दहशत फैल गई।
ईएमओ के साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मी कक्ष छोड़कर बाहर चले गए। तोड़फोड़ के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। ढाई घंटे बाद करीब साढ़े 10 बजे सीएमएस डॉ. एससी कौशल के समझाने-बुझाने पर चिकित्सक और अन्य स्टाफ काम पर वापस लौटे।
ईएमओ डॉ. दीपक मिश्रा ने कोतवाली नगर पुलिस को घटना की लिखित शिकायत दी है। नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि मामले की जानकारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें