फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आज समाप्त हो जाएगा दोस्तपुर चेयरमैन का कार्यकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दोस्तपुर नगर पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल बृहस्पतिवार को समाप्त हो जाएगा। कार्यकाल समाप्त होने पर नगर निकाय का प्रभार अधिशाषी अधिकारी के हाथों में चला जाएगा। नए चेयरमैन का चुनाव होने तक ईओ ही सारा काम देखेंगे।
विज्ञापन

पांच वर्ष पहले नगर निकाय का चुनाव वर्ष 2017 में कराया गया था। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित चेयरमैन राजाराम की अध्यक्षता में बोर्ड की पहली बैठक 23 दिसंबर वर्ष 2017 को हुई थी। शासन की ओर से जारी आदेश में बोर्ड की पहली बैठक से ही कार्यकाल माना गया है।
नगर पंचायत की बोर्ड की पहली बैठक को देखते हुए चेयरमैन राजाराम का कार्यकाल 22 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। चेयरमैन का कार्यकाल समाप्त होते ही नगर पंचायत का प्रभार अधिशाषी अधिकारी के हाथों में चला जाएगा। 23 दिसंबर से अधिशाषी अधिकारी ही नए चेयरमैन के चुनाव तक नगर पंचायत का प्रभार देखेंगे।
विज्ञापन

अभी तक नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं होने से निर्वाचन में विलंब के आसार बढ़ते जा रहे हैं। चुनाव में विलंब से सभी नगर निकायों का प्रभार ईओ के हाथों में जाने की संभावना बढ़ती जा रही है।
इसके बाद अब सबसे पहले जनवरी में नगर पालिका के चेयरमैन का कार्यकाल समाप्त होगा। जनवरी में ही कादीपुर व कोइरीपुर चेयरमैन का भी कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/नोडल अधिकारी मनोज कुमार पांडेय का कहना है कि चेयरमैन का कार्यकाल समाप्त होने पर प्रभारी के हाथों में नगर निकाय का प्रभार पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें