फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: वेबसाइट पर मॉडल पेपर अपलोड, तैयारी होगी आसान

Mon, 17 Nov 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगीं। समय सारिणी जारी हाेने के बाद शिक्षा विभाग से लेकर विद्यार्थी तक परीक्षाओं की तैयारी में जुटने लगा है। बोर्ड की तरफ से विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी में सहूलियत पहुंचाने के लिए मॉडल प्रश्नपत्र भी वेबसाइट पर अपलोड करा गया है, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियां करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद केंद्रों के निर्धारण की रूपरेखा भी तय हो गई है। वर्तमान में परीक्षा केंद्रों का सत्यापन तहसील स्तरीय समिति के स्तर पर किया जा रहा है। विद्यालयों में भी परीक्षा से जुड़े पाठ्यक्रम को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। हाईस्कूल छात्रा अंतिमा सिंह व रागिनी मिश्रा ने बताया कि मॉडल प्रारूप वेबसाइट से डाउनलोड कर हम परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इससे परीक्षा में किस तरह के प्रश्नपत्र आएंगे, इसका अनुमान लगाना आसान होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं। केंद्र निर्धारण के लिए कमेटी का गठन भी हो गया है। परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए बोर्ड ने वेबसाइट पर मॉडल पेपर अपलोड किए गए हैं। बोर्ड की पहल से विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारी में आसानी होगी। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि बोर्ड वेबसाइट पर माॅडल प्रश्नपत्र अपलोड होने से सबसे ज्यादा फायदा व्यक्तिगत फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों को होगा। इससे वह घर बैठे बोर्ड परीक्षा को लेकर अच्छी तैयारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें