फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News : आप सांसद संजय सिंह और सपा के पूर्व विधायक समेत 19 के खिलाफ आरोप तय, 16 को सुनवाई

Sun, 04 Sep 2022 02:45 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

UP : अभियोजन पक्ष के मुताबिक वर्ष 2008 में सपा विधायक अनूप संडा व संजय सिंह (अब सांसद) समेत कई लोगों ने बिजली की समस्या को लेकर शहर के ख़्वाजा कांप्लेक्स के पास सुल्तानपुर-प्रयागराज मार्ग को जामकर प्रदर्शन किया था। आरोप है कि लोगों ने एक रोडवेज बस पर पथराव भी किया था।
विज्ञापन
संजय सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली की समस्या को लेकर सड़क जामकर प्रदर्शन करने के मामले में शनिवार को स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह व सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा समेत 19 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किये हैं। मामले में अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी। मामला कोतवाली नगर से जुड़ा है।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के मुताबिक वर्ष 2008 में सपा विधायक अनूप संडा व संजय सिंह (अब सांसद) समेत कई लोगों ने बिजली की समस्या को लेकर शहर के ख़्वाजा कांप्लेक्स के पास सुल्तानपुर-प्रयागराज मार्ग को जामकर प्रदर्शन किया था। आरोप है कि लोगों ने एक रोडवेज बस पर पथराव भी किया था।

SCR: 28,016 वर्ग किलोमीटर में फैला होगा एससीआर, एक सप्ताह में तैयार होगी कार्ययोजना, गठित होंगी दो कमेटियां
विज्ञापन


UP Police : पुलिस की एक ‘सजायाफ्ता शाखा’.... एसपी से ज्यादा डीआईजी और डीआईजी से ज्यादा एडीजी
विज्ञापन


उपद्रव रोकने के लिए कई थानों की फोर्स बुलाई गई थी। पुलिस ने सपा विधायक अनूप संडा, संजय सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ तीन सिंतबर 2008 को कोतवाली नगर में केस दर्ज किया था।

Sitapur: अफसरों से नाराज राज्यमंत्री डीएम ऑफिस के बाहर बैठे, मचा हड़कंप

इसी मामले में शनिवार को आप सांसद संजय सिंह, पूर्व सपा विधायक अनूप संडा, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव समेत 19 आरोपी कोर्ट में पेश हुए। शासकीय अधिवक्ता कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए योगेश कुमार यादव ने आप सांसद संजय सिंह, पूर्व सपा विधायक अनूप संडा, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव समेत 19 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किया है। मामले में अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें